दहेज हत्या की घटना में वाॅछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार

*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वाॅछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 220/20 धारा 498ए, 304बी भादवि तथा 3/4 द0प्र0अधि0* की घटना में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 17.05.2020 को वादी श्री ‌सर्वेश पुत्र देवदत्त निवासी ग्राम साहबगंज थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री की शादी 13.05.2019 को देवेन्द्र पुत्र बीरपाल निवासी कुकराया रतनपुर थाना जैथरा, एटा के साथ हुई थी। दिनांक 17.05.2020 को ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की माॅग के चलते वादी की पुत्री की हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 220/20 धारा 498ए, 304बी भादवि तथा 3/4 द0प्र0अधि0 बनाम देवेन्द्र (पति), वीरपाल (ससुर), अलोपा (सास), राजवीर (जेठ), मटरु (जेठ) तथा उदयवीर (जेठ)* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 19.05.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी ससुर वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, साथ ही आज दिनांक 24.05.2020 को मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित चल रहे आरोपी पति देवेन्द्र को ग्राम ललहट में प्राइमरी स्कूल के पास से समय करीब 05.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्व थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- देवेन्द्र पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम कुकराया रतनपुर थाना जैथरा, एटा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह
3- आरक्षी विवेक कुमार
4- आरक्षी चालक पवन कुमार
5- पीआरडी सतीश चन्द्र

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks