*एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, गॉव नगला विके में खेत के पानी के निकास को लेकर हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में एक और आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, सात आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 68/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 34, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* की घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना :-* दिनांक 17.05.2020 को वादी श्री सुखवीर सिंह पुत्र सामंत सिंह निवासी ग्राम नगला विके थाना रिजोर, एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 17.05.2020 को ही उसके चचेरे भाई अतिराज सिंह तथा विक्रम सिंह प्रात: करीब 07.00 बजे खेत पर खाद डालने ट्रेक्टर से जा रहे थे, रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही राजकुमार, मनोज, रघुनाथ, रामनाथ, पप्पू, वीरपाल, सुनहरी लाल, बनियां, राजकुमार, रामादेवी, विनोद तथा अर्चना ने उन्हें घेरकर तमंचों से फायरिंग कर दी, पीछे से आ रहे धनवीर और सोपाली ने जब बचाने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी, लाठी डंडों से हमला कर दिया, राजकुमार उर्फ छोटेलाल ने अतिराज के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा विक्रम, धनवीर और सोपाली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 68/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 34, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* बनाम राजकुमार उर्फ छोटेलाल आदि 12 नफर के पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। दिनांक 17.05.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही आज दिनांक 24.05.2020 को उक्त घटना में वांछित चल रहे आठवें आरोपी राजकुमार को मुखबिर की सूचना पर एटा-शिकोहाबाद रोड़ पर ग्राम सिंहपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरूद्व थाना रिजोर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*_नोट:- उपरोक्त प्रकरण के 12 नामजद अभियुक्तों में से थाना रिजोर पुलिस द्वारा पूर्व में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, राजकुमार पुत्र रघुनाथ आठवां नामजद आरोपी था। अन्य की गिरफ्तारी के संबंध में थानास्तर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।_*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- राजकुमार पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम नगला विके थाना रिजोर एटा
*बरामदगीः-*
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
Attachments area