सैनिक पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी ने दी जान *फंदे से लटका मिला शव

*#Etah…* *सैनिक पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी ने दी जान *फंदे से लटका मिला शव* ◾मायके में रह रही पत्नी का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। ◾सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुट गई है।   ◾कोतवाली देहात के गांव बिजोरी निवासी सैनिक अरविंद चौहान की तैनाती कश्मीर में थी ◾छह अगस्त को अरविंद का शव सेना के शिविर में लटका मिला था। ◾अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली।  ◾पति की मौत के छह दिन बाद पत्नी आरती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ◾परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी।  ◾अरविंद चौहान का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। ◾अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था। इससे वह आहत थी। *

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks