
एटा –थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा लूट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन मे व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जलेसर श्री सुनील त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ पर लूट के मामले में पंजीकृत *मु0अ0सं0 99/21 धारा 392 भादवि* के नामित अभियुक्त राहिद उर्फ विजट्टा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
राहिद उर्फ विजट्टा पुत्र रशीद खाँ निवासी मोहनपुर थाना अवागढ जिला एटा
गिरफ्तारी करने वाले अधि0/कर्मचारीगण
- उ0नि0 श्री भवानी शंकर शर्मा
- का01097 चंचल कुमार
- रि0का0 उदयवीर