CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुंबई में गिरफ्तार

 

मुंबई: महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की कथित तौर पर धमकी देने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि चूनाभट्टी इलाके के निवासी कामरान खान को एटीएस की कालाचौकी इकाई ने गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को शुक्रवार की सुबह एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने बम विस्फोट में आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी दी

एटीएस महाराष्ट्र के पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने ने बताया कि गोमतीनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र एटीएस को इस संबंध में सूचित किया था.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks