
एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में निरीक्षक कंचन कटियार, प्रभारी निरीक्षक रज़िया, सुल्ताना काउन्स्लर अशोक डॉ श्याम लता वेद, के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।