
पर्चा काउंटर की खिड़की में करंट
एटा। महिला जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर की खिड़की में करंट आ रहा है। इससे खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है। फौरी तौर पर काउंटर को बंद कर दूसरे स्थान पर मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे हैं। अस्पताल में गेट के पास ही पर्चा काउंटर बना है। ओपीडी में पहुंचने वाला मरीज पहले पर्चा बनवाता है। इसके बाद उसका इलाज किया जाता है।
इन दिनों हो रही बारिश के चलते बिल्डिंग में नमी आ गई। इससे पर्चा काउंटर की खिड़की में विद्युत करंट आ गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उस खिड़की को बंद करा दूसरी तरफ काउंटर खुलवाया है। इलेक्ट्रीशिन से जांच कराई गई। कहीं तार के टच होने की बात बताई है। अभी खामी दूर नहीं हुई है। सावधानी के मद्देनजर खिड़की पर नोटिस भी लगवाया गया है।