
कासगंज।पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर वैश्य में फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 315 बोर की लाइसेंसी रायफल, 8 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री रोहन प्रमोद बोत्रे के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जनपद के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 08.08.2021 को थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा अपराध संख्या 137/21 धारा 147,148,149,323,504,506,307 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त राकेश पुत्र दुर्विजन निवासी नगला नरपति थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी रायफल 08 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं । गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण —
- राकेश पुत्र दुर्विजन निवासी नगला नरपति थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज।