जालौन में जमुना एवं यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया

जालौन में जमुना एवं यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया

० सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिल रही- शिवराम कुशवाहा पूर्व विधायक

जालौन। जालौन में जमुना नदी किनारे बसे जगम्मनपुर रामपुरा में तेजी से पानी बढ़ रहा है यहां 20 से 25 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जमुना में तेजी देखने को मिल रही है ही जलस्तर कोटा बैराज से चंबल में छोड़े गए पानी और सिंध नदी में आई बाढ़ के कारण बढ़ रहा है खतरे का निशान 108 मीटर है लेकिन पानी 107। 78 मीटर पर पहुंच गया वहीं जालौन के उरई, रामपुरा, जगम्मनपुर में लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि दर्जनों गांवों का संपर्क वहां से टूट गया है।
वहां पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिले तो भरोसा दिलाया की शासन -प्रशासन से राहत दिलवाने का काम करूंगा प्रशासन के लोगों से मेरी बात हुई है जो संभव मदद होगी वह आप लोगों की करवाई जाएगी। वही भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा की सरकार गरीबों को बर्बाद करने का काम कर रही है। किसानों मजदूरों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार आफत बनी हुई है। चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी के लोग किसानों मजदूरों को लालच देने के अलावा कोई काम नहीं करते लालच देकर वोट लेने का काम करते हैं।
किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दे रही है। तो वही कहा की 2022 मैं हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही लोगों को उचित मुआवजा की राशि दिलाई जाएगी। किसी प्रकार का किसान मजदूरों के साथ भेदभाव हमारी समाजवादी पार्टी नहीं करती है। न ही किसी का हक छीना जाएगा। बाढ़ से प्रभावित लोग प्रेमचंद, उदल सिंह, तुलाराम, शिवराज सिंह ,राजू सिंह ,तेजराम सिंह ,रामसेवक ,फूल सिंह, रघुनंदन, संतोष ,शिव चरण सिंह, संतोष कोटेदार, रामअवतार राजपूत, जयप्रकाश सैकड़ों प्रभावित लोगों से मिले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालकराम पाल, दीपकसिंह सेंगर पूर्व जिला सचिव समाजवादी पार्टी, श्याम किशोर, चंद्रभान पाल, शिवम सिंह विलोहा, शिव चरण सिंह राजपूत ,संजीव कुमार ओझा ,नंदलाल सिंह राजपूत ,रामअवतार राजपूत, नितीश राजपूत, गजराज राजपूत पार्टी के तमाम पदाधिकारी साथ मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks