प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, आरोपी पत्नी तथा युवक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल बरामद

एटा – थाना पिलुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, आरोपी पत्नी तथा युवक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फावड़ा, मोटरसाइकिल तथा मोबाइल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओम प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना पिलुआ पुलिस द्वारा थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअसं- 180/21 धारा 302 भादंवि की घटना में फरार चल रही आरोपी पत्नी सहित प्रेमी युवक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटना का विवरण:- दिनांक 07.08.2021 को वादी श्री देवकीनंदन पुत्र रामप्रसाद लोधी निवासी ग्राम बमनई थाना पिलुआ द्वारा थाना पिलुआ पर इस आशय कि सूचना दी गई कि वादी का पुत्र खेमकरन उर्फ पप्पू उम्र करीब 34 वर्ष रोजाना की भांति अपने परिवार के साथ लेटा हुआ था। रात्रि में समय करीब 3:00 बजे अचानक वादी की आंख खुली तो टॉर्च की रोशनी ने वादी ने देखा कि उसका पुत्र खेमकरन खून से लथपथ छत पर पड़ा है। जिसको इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पिलुआ पर मुअसं- 180/21 धारा 302 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में आज दिनांक 08.08.2021 को मुखबिर की सूचना पर घटना से संबंधित दो अभियुक्त कृष्ण उर्फ कृष्णा पुत्र अशर्फीलाल निवासी बेरी जलालपुर थाना बागवाला एटा तथा श्रीमती चांदनी पत्नी स्वर्गीय खेमकरन उर्फ पप्पू निवासी ग्राम बमनई थाना पिलुआ एटा को नए बाईपास रोड पर कासगंज कट के पास से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की वह पिछले दो-तीन वर्षों से अपनी बुआ श्रीमती रतन श्री के गांव बमनई में उनके बड़े बेटे खेमकरण पुत्र देवकीनंदन के यहां डीजे में डेकोरेशन का काम करवाता था, वहीं से उनकी पत्नी चांदनी से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ जिसकी जानकारी खेमकरन को लग गई थी। जिसको लेकर खेमकरन ने अपनी पत्नी के साथ काफी मारपीट की थी तथा मुझे घर से भगा दिया था। हम दोनों शादी करना चाहते थे, इसी को लेकर हमने मिलकर खेमकरन की हत्या की।

मुख्य बिंदु-

  1. अभियुक्त कृष्ण उपरोक्त का मृतक खेमकरण( जो कि अभियुक्त की बुआ का लड़का था) के यहां पहले से ही आना जाना था वह कई महीनों तक उसके यहां रुक जाया करता था।
  2. अभियुक्त तथा खेमकरण की पत्नी श्रीमती चांदनी,में अक्सर हंसी मजाक होती रहती थी।
  3. फरवरी माह में कृष्ण के पिता जी ने ग्राम बेरी जलालपुर में भागवत कथा कराई थी जिसमें वह मृतक की पत्नी चांदनी को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गया था।
  4. भागवत कथा के दौरान चांदनी अभियुक्त के घर 5 दिन रही जहां पर उन दोनों के बीच अवैध शारीरिक संबंध स्थापित हो गए।
  5. भागवत कथा के बाद अभियुक्त कृष्ण मृतक खेमकरण के यहां ही रहने लगा व उसके डीजे और डेकोरेशन के काम में हाथ बटाने लगा।
  6. एक दिन मृतक खेमकरण ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इसके बाद उसने अभियुक्त श्रीकृष्ण को अपने घर से निकाल दिया था।
  7. करीब 1 माह पूर्व खेमकरण ने अपनी पत्नी चांदनी को एक फोन दिलवाया था जिससे अभियुक्त श्रीकृष्ण व चांदनी दोनों फिर से बात करने लगे थे
  8. इसी बीच अभियुक्त व चांदनी ने चोरी छुपे रात को दोबारा मिलना जुलना शुरू कर दिया था।
  9. दोबारा मिलने की बात का खेमकरण को शक हो गया था जिस वजह से उसने अपनी पत्नी चांदनी की पिटाई भी करी थी इसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त व चांदनी ने खेमकरण को मारकर अपने रास्ते से हटाने की सोच ली।
  10. अभियुक्त द्वारा चांदनी को नींद की गोलियां भी दी गई थी ताकि वह उस उनको खेमकरण के खाने मिला दे जिससे कि उसकी हत्या करने में आसानी हो।
  11. दिनांक 7 अगस्त को रात में अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल से गांव बमनई आ गया था, रात को करीब 12:30 बजे वह चांदनी के कहने पर उसके घर में बनी दुकानों में जाकर मिले वह करीब ढाई घंटे साथ रहे।
  12. करीब 3:00 बजे चांदनी ने अपने घर रखा फावड़ा अभियुक्त को दिया जिससे उसने खेमकरण की गर्दन पर प्रहार किया प्रहार की चोट से खेमकरण की चीख निकल गई, चीख सुनकर अभियुक्त घबरा गया वह फावड़ा छूटकर छत से नीचे बराबर के प्लॉट में गिर गया तथा जल्दबाजी में चप्पल भी वहीँ गिर पड़ीं।
  13. खेमकरण की चीख सुनकर आसपास के लोग भी जग गए थे जिस वजह से अभियुक्त वहां से भाग खड़ा हुआ।
  14. खेमकरन की हत्या करने के कुछ महीने बाद दोनों एकदूसरे से शादी करते इसीलिए उन्होंने हत्या की घटना को अंजाम दिया

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः
1- कृष्ण उर्फ कृष्णा पुत्र अशर्फीलाल निवासी बेरी जलालपुर थाना बागवाला एटा‌

  1. श्रीमती चांदनी पत्नी स्वर्गीय खेमकरन उर्फ पप्पू निवासी ग्राम बमनई थाना पिलुआ एटा। बरामदगी
    1- फावड़ा घटना में प्रयुक्त
    2- एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो
    3- दो मोबाइल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार

  1. उपनिरीक्षक चंद्रशेखर गौतम
    2- मु.आ. सुखबीर सिंह
    3- आरक्षी गजेश कुमार
    4- म.आरक्षी सीमा चौधरी
    5- आरक्षी भगत सिंह फील्ड यूनिट
  2. मु.आ. जयवीर सिंह चालक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks