तेंदुए ने हमला कर बछड़े को किया घायल, ग्रामीणों में दहशत

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बिठुआठेर में लावारिस बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर घायल बछड़े का उपचार कराकर तेंदुए की तलाश में कांबिंग की। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तहसील क्षेत्र के गांव बिठुआठेर में किसान शुक्रवार को अपने खेतो पर काम करने गए तो गांव के निकट ही एक लावारिश बछड़ा घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए के हमले में घायल बछड़े की सूचना दी। वन दरोगा पीयूष जोशी, कपिल देव वन दरोगा, नारायन सिंह वन दरोगा, मदन सिंह वन रक्षक ने मौके पर पहुंचकर घायल बछड़े का सुरजननगर पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया। इस दौरान ग्रामीणो ने वन विभाग की टीम का घेराव करते हुए तेंदुए के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व गांव में पालतू कुत्ते पर हमला कर जख्मी कर दिया था। तभी से ग्रामीण तेंदुए की दहशत में खेतों पर समूह बनाकर जाने के लिए मजबूर थे। बछड़े पर हमले की घटना से दहशत और बढ़ गई है।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks