छजलैट क्षेत्र के गांव में पैसों के लेन-देन में दो युवकों ने एक महिला को घर में घुसकर पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी प्रवेश देवी ने बताया की शुक्रवार की दोपहर को वह घर पर अकेली थी तभी गांव के ही कमल पुत्र लल्ला व उसका ममेराभाई अर्जुन पुत्र फूलसिंह निवासी नेकपुर थाना भोजपुर आए। दोनों प्लंबर का काम करते है आते ही मजदूरी के पैसों की मांग करने लगे। जब महिला ने पैसे उस समय घर पर नही होने की बात कही। इसी बात पर दोनों ने गालियां देनी शुरू कर दी। गालियों का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।