जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकुरद्वारा से सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक पाकर टॉप करने वाली छात्रा जिया फातिमा के घर पहुंचकर बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि बेटियां होती है पुरनूर चिरागों की तरह, जहां जाती है रोशन कर देती है। कहा कि जिया फातिमा ने टॉप कर साबित कर दिया कि बेटियां कुछ भी कर सकती है। इस अवसर पर इसरार हुसैन सभासद, जमीर अहमद शाल्की, विशाल सक्सैना, यासीन, एजाज खान, मुनब्बर हुसैन, हाजी इशहाक हुसैन, हसन जमाल, मौहम्मद आसिफ, मौहम्मद खालिद, राजीव शर्मा, अरविन्द, पप्पू, नबी अहमद, काजिम जमाल, जाकिर हुसैन, कल्लन, इन्तेखाब पाशा, सौरभ यादव, एजाज मसूदी, मौहम्मद मोइन आदि रहे।