जनपद कासगंज –
पुलिस अधीक्षक कासगंज (SP) रोहन प्रमोद बोत्रे ने थाना अमांपुर का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों के रखरखाव, माल निस्तारण, एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश
थाना परिसर में साफ सफाई रखने, थाने के मालखाने में मौजूद माल के निस्तारण हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने, थाने पर खड़े माल मुक़द्दमाती वाहनों को तरीके से खड़ा कर उन पर अपराध संख्या अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाने पर पेंडिंग विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।