महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान…
महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन के प्रति किया जागरूक
एटा। शासन व परिवहन आयुक्त के दिशा-निर्देश पर माह अगस्त से दिसंबर तक महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के निर्देशन में परिवहन विभाग के मुख्य हाॅल में एलईडी टीवी के माध्यम से जनसामान्य को महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वाबलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर यात्री मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा जनसामान्य से महिलाओं के प्रति सुरक्षात्मक व सकारात्मक व्यवहार अपनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर श्रीमती ज्योति सिंह के साथ अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं, इसके अलावा
विजय प्रताप सिंह प्रधान सहायक, अरविंद कुमार वरिष्ठ सहायक, उदयकांत झा कनिष्ठ सहायक, सिपाही ध्यानपाल सिंह, राजेश, सुपरवाइजर हेमेंद्र बघेल, महेशचंद्र डीईओ, एडवोकेट शिवशंकर , राकेश गुप्ता, हिमांशु सोलंकी आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks