बलवा की घटना का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता , ग्राम पुरसारी में हुयी बलवा की घटना का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार दिनांक 04.06.2021 को थाना जैथरा पर वादी श्री महेन्द्र पाल सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह निवासी पुरसारी थाना जैथरा जिला एटा द्वारा विपक्षीगणों द्वारा एक राय मशविरा होकर पुराने मुकदमें बाजी में फैसले को दबाब बनाने के लेकर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नीयत से फायर करने व जान से मारने की धमकी देते हुये भाग जाने के सम्बन्ध में सूचना दी । इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 243/21 धारा 147/148/149/307/504/506 भादंवि पंजीकृत किया गया जिसमें एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व दिनांक 07.08.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये एक अभियुक्त को वरना तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. रामकिशोर पुत्र शिवराज सिंह निवासी पुरसारी थाना जैथरा जिला एटा।

पंजीकृत मुकदमे का विवरण
1.मु0अ0सं0 243/21 धारा 147/148/149/307/504/506 भादवि ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 चरन सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
  2. का0 548 अमित कुमार थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks