
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली बडी सफलता, करीब 10 दिन पूर्व थाना जलेसर कस्बे में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट का हुआ खुलासा, लूटे हुए 95200 रुपए, एक अपाचे मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की एक अन्य घटना का हुआ अनावरण, अभियुक्त प्रदीप के विरुद्ध करीब दो दर्जन मामले हैं दर्ज।
घटना- दिनांक 29.07.2021 को कस्बा जलेसर में तहसील के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर सर्राफ सुनिल कुमार पुत्र राजाराम वर्मा निवासी वारी चौक क़स्बा व थाना जलेसर से नगदी व आभूषणों से भरा थैला छीन लिया गया था जिसके संबंध में थाना जलेसर पर मुअसं 279/2021 धारा 392, 411 भादंवि पंजीकृत है।
घटना का अनावरण- सर्राफा व्यापारी के साथ घटित घटना के खुलासे हेतु एसएसपी एटा द्वारा स्वाट टीम,सर्विलांस टीम, इंटेलिजेंस विंग तथा कोतवाली देहात वह थाना जलेसर की टीमों को लगाया गया सभी टीमों के संयुक्त कार्यवाही करते हुए घटना से संबंधित संदिग्धों से पूछताछ के साथ इलेक्ट्रॉनिक व वैज्ञानिक तकनीकी का प्रयोग किया गया विवेचना के दौरान पाया गया कि घटना के पूर्व दिनांक 25.07.2021, 27.7.2021 तथा 28.7. 2021 को गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप द्वारा जलेसर में आकर रेकी की गई थी तथा दिनांक 29.07.2021 को अपने दो साथियों योगेंद्र उर्फ योगी तथा अजीत उर्फ अजय के साथ जलेसर आकर घटना को अंजाम दिया गया खराब मौसम तथा बारिश ने उनका काम आसान कर दिया।
गिरफ्तारी/बरामदगी – दिनांक 06.08.2021 थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त प्रदीप पुत्र जगदीश सिंह निवासी विद्यापुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस को सादाबाद हाथरस तिराहे से समय करीब 23:00 बजे लूट में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, लूटे हुए 95200 रूपये व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, अभियुक्त प्रदीप से पूछताछ पर उसने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है तथा वह अपने साथियों को बदल बदल कर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। जलेसर की लूट योजना उसके द्वारा बनाई गई थी, उसने बताया कि हमने घटना से पहले क़स्बा जलेसर में 3 बार रेकी भी की थी, घटना के दिन मौसम खराब था, हल्की बारिश हो रही थी, सड़क सुनसान हो गई थी इसी का फायदा उठाकर हम तहसील रोड स्थित सुनार की दुकान पर गए, मैं और मेरा साथी दुकान के अंदर गये तथा तीसरा साथी अपाचे मोटरसाइकिल लिए दुकान के बाहर स्टार्ट करके खड़ा रहा उस समय सुनार अपनी दुकान बढ़ा रहा था, हम उसका बैग उठाकर भाग गए तथा अवागढ़ होते हुए हाथरस चले गए और वहीं पर हिस्सा बांट किया। मेरे हिस्से में ₹100000 तथा थोड़ी ज्वेलरी तथा ₹62000 और ज्वेलरी मेरे दोनों साथियों ने आपस में बांट लिए थे। पूछताछ में लूट से संबंधित दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1.प्रदीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी विद्यापुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस उत्तर प्रदेश।
फरार अभियुक्तों का नाम व पता-
- योगेंद्र उर्फ योगी पुत्र रामसिंह निवासी गंगोली थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस।
- अजीत उर्फ अजय पुत्र शिशुपाल निवासी अहन थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस।
अनावरण हुए अभियोग का विवरण-
1.मुअस- 111/21 धारा 392,411 भदवि।
मुख्य बिंदु-
1.अभियुक्त चोरी लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर ही अपना जीवन यापन करता हैं।
2- अभियुक्त द्वारा बरामद मोटरसाइकिल से ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया गया
3- गिरफ्तार अभियुक्त ही घटना का मुख्य सूत्रधार था इसलिए उसने बैग में रखी नगदी ( करीब 100000 रुपये) लेकर, बाकी हिस्सा अपने दोनों साथियों में बांट दिया था।
- अभियुक्तों का संगठित गिरोह है जो आसपास के जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं
- इन अभियुक्तों का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है।
यह पूर्व में भी थाना जलेसर तथा सकरौली थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं ।
बरामदगी का विवरण –
1.नगदी 95200 रुपये
- घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल( बिना नंबर प्लेट)
- एक सैमसंग मोबाइल
- एक अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
बाद गिरफ्तारी पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
- मुअसं 291/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
- मुअसं 292/2021 धारा 414 दप्रस।
अभियुक्त प्रदीप का आपराधिक इतिहास –
1.मुअसं- 177 / 13 धारा आर्मस एक्ट थाना सकरौली एटा
2..मुअसं- 178/13 धारा 411, 120वी भादंवि याना सकरौली एटा
3.मुअसं- 592/13 चारा 394, 411, 120वी भादंवि थाना-सकरौली एटा
4.मुअसं- 164/13 धारा 392 भादंवि कोतवाली जलेसर एटा
5..मुअसं- 260/13 धारा 392 भादंवि थाना जलेसर एटा
6..मुअसं-330/13 धारा 392 भादंवि थाना जलेसर एटा
7.मुअसं 291/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलेसर एटा
8.. मुअसं 292/2021 धारा 414 दप्रस थाना जलेसर एटा
- मुअसं 279/2021 धारा 392, 411 भादंवि थाना जलेसर एटा
10.मुअसं- 280/10 धारा 392, 411, 120बी भादंवि थाना सिकन्दराराऊ
11..मुअसं- 310/10 चारा 147, 148, 149, 307 भादंवि थाना-सिकन्दराराऊ
12.मुअसं- 316/09 धारा 392, IPC यथाना हाथरस जंक्शन
13.मुअसं- 121/13 धारा 392, 411, 120d भादंवि थाना बरहन आगरा
14.मुअसं- 77/11 धारा 392, 411 भादंवि थाना-चन्द्रपा हाथरस
15.मुअसं- 288/8 धारा 394 IPC थाना बरहन आगरा
16.मुअसं- 323/8 धारा 307 IPC थाना- बरहन आगरा
17.मुअसं- 324/8 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना- बरहन आगरा
18.मुअसं- 292/11 चाय 25 आर्मस एक्ट थाना- बरहन आगरा
19.मुअसं- 313/11 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना गभाना अलीगढ़ अलीगढ़
20.मुअसं- 484/13 धारा 147, 148, 149, 452, 307 भादंवि थाना गभाना
21.मुअसं-284/11 धारा 394, 411 भादंवि थाना गभाना अलीगढ़।
अभियुक्त योगेंद्र का आपराधिक इतिहास –
- मुअस-110/19 धारा 395,412 भादंवि थाना बल्देव
2- मुअसं- 480/120 धारा 395/397/412 थाना राया मथुरा
3- मुअसं- 289/11 धारा 147/148/149/307/414/314 भादंवि थाना गभाना जिला अलीगढ़
4- मुअसं- 284/11 धारा 394/411 भादंवि थाना गभाना जिला अलीगढ़ - मुअसं 279/2021 धारा 392, 411 भादंवि थाना जलेसर एटा।
अभियुक्त अजीत का अपराधिक इतिहास –
1.मुअस- 508/15 धारा 379,411 भादंवि थाना खैर जिला अलीगढ़
2-मुअस-676/15 धारा 379, 411 भादंवि थाना एत्माद्दौला आगरा
3-मुअस- 321/ 13 धारा 307, 506 भादंवि थाना हाथरस जंक्शन
- मुअसं 279/2021 धारा 392, 411 भादंवि थाना जलेसर एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
- प्रभारी निरीक्षक श्री अतुल कुमार गौतम
- व.उ.नि मंजीत सिंह
3.उपनिरीक्षक अरविंद कुमार
4.उप निरीक्षक अभिषेक कुमार
5..कांस्टेबल जयवीर सिंह
6..कांस्टेबल भानचंद
7.चालक योगेश कुमार