रात होती रही, पत्नी सोती रही, दिया अज्ञात ने घटना को अंजाम, पुलिस जांच के लिए चुनौती!

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाशों ने देर रात छत पर लेटे युवक का गला रेत दिया सुबह सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर हालात में देख युवक को जिला अस्पताल के लिए भिजवा दिया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर बड़ी ही अजीबो गरीब स्थिति रही जब पत्नी बराबर में सोती रही और ठीक उसी छत पर उसके पति की धारदार हथियार से लगा रेत के हत्या कर दी गई हो! कोई भी अपराध इस प्रकार का यह पुष्टि करता है कि गला रेतने की घटना में एक व्यक्ति द्वारा यह घटनाक्रम को अंजाम देना संभव नही है । इस घटना ने पुलिस मुख्यालय को एक चुनोती अवश्य दे डाली है किन्तु एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर की पकड़ से अपराध व अपराधी ज्यादा दिन दूर नही रह सकता है। घटना क्रम में यदि बात करें तो पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बमनई में खेमकरण लोधी (35) पुत्र देवकी नन्दन प्रतिदिन की तरह अपने घर की छत पर लेटा हुआ था वही पास में उसकी पत्नी भी चारपाई पर सो रही थी कि अचानक रात्रि करीब 02:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने छत पर आकर ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और फरार हो गए आंख खुलते ही जब उसकी पत्नी चांदनी ने यह घटना देखी तो होश उड़ गए और चीख- पुकार मचाने लगी रोने की आवाज सुनकर वहाँ परिजनों सहित सभी ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्पश्चात थाना पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की हालात गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, दी गई तहरीर के अनुसार मृतक डी. जे. व डेकोरेशन का काम करता था, परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश अथवा दुश्मनी नहीं थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि दी गई तहरीर के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।