एटा मे सपा नेता रामेश्वरसिंह व जुगेंद्र सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति को लेकर विजिलेंस टीम का छापा

एटा मे सपा नेता रामेश्वरसिंह व जुगेंद्र सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति को लेकर विजिलेंस टीम का छापा
जीटी रोड स्थित फार्म हाउस तथा मंडी समिति के पास ध्वस्त की गई दुकानों के भूखंडों का किया गया भौतिक सत्यापन

विजिलेंस टीम को मौके पर नहीं मिले सपा नेता, जांच टीम ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

एटा। सपा नेताओं के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति को लेकर पूर्व में दर्ज हुई कार्रवाई के संबंध में बुधवार को आगरा से आई विजिलेंस की टीम ने राजस्व विभाग एटा सदर की टीम के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए विस्तृत जांच पड़ताल की है। लेकिन विजिलेंस टीम को सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह नहीं मिले। ऐसी स्थिति में टीम ने नोटिस जारी कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जवाब मांगा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार आय से अधिक संपत्ति का मामला रामेश्वर सिंह तथा जोगिंदर सिंह के विरुद्ध वर्ष 2018 में शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। तब से लेकर अब तक उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा उक्त नेताओं के विरुद्ध अवैध कब्जों को लेकर की गई कार्रवाई का दौर शुरू हुआ जो अब तक निरंतर जारी है। वही विजिलेंस टीम ने भी आय से अधिक संपत्ति से संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते चलें कि विजिलेंस टीम ने बुधवार को एटा पहुंचने के उपरांत तहसील एटा सदर की राजस्व टीम को साथ लेकर रामेश्वर सिंह,जुगेंद्र सिंह यादव के फार्म हाउस तथा जीटी रोड स्थित मंडी समिति के पास ध्वस्त की गई दुकानों के भूखंडों का भौतिक सत्यापन किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार्रवाई में घिरे रामेश्वर सिंह व जुगेंद्र सिंह यादव की मुश्किले अब और बढ़ने वाले हैं। यह भी पता चला है कि कस्बा धुमरी तथा जैथरा मे भी उक्त सपा नेताओं के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच टीम की कार्रवाई प्रस्तावित है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks