
एटा –थाना जैथरा पर तैनात पीआरवी 1960 द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.08.2021 को थाना जैथरा की पीआरवी न0 1960 पर समय करीब रात्रि 02.10 पर Event No. 0671 प्राप्त हुआ जिसके कालर वीरेश कुमार यादव पुत्र राम सिंह निवासी अंनगपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज द्वारा उक्त Event नम्बर पर सूचना दी कि ग्राम कूल्हापुर में राजू कुमार वघेल अपनी पत्नी को कमरे में बन्द कर हत्या करने की धमकी दे रहा है। पीआरवी 1960 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंच कर देखा गया तो काफी लोग एकत्रित थे और काँलर स्वयं कमर के पीछे हाथ किये खडा था तभी मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि इसके पास तमन्चा है। पीआरवी द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर जामा तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ में पकडे कमर के पीछे एक तमंचा 315 बोर तथा नाल में फंसा हुआ एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
- वीरेश कुमार यादव पुत्र रामसिंह उर्फ रायसिंह निवासी ग्राम अंनगपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज।
पंजीकृत मुकदमे का विवरण–
- मु0अ0स0 357/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- है0का0 41 वीरेन्द्र सिंह पीआरवी 1960 थाना जैथरा जनपद एटा
- एच जी 618 प्रेमपाल सिंह पीआरवी 1960 थाना जैथरा जनपद एटा