चोर चोरी की हुई साइकिल सहित गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली कला पुलिस को मिली सफलता, एक चोर चोरी की हुई साइकिल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.08.2021 को एक साइकिल चोर कृष्णा पुत्र बहादुर सिंह निवासी निधौली कलां जनपद एटा को चोरी की गयी साइकिल ADDO INDIA रंग काला के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में वादी श्री धनराज सिंह पुत्र श्री तिलक सिंह निवासी ग्राम नगला भरे थाना पिलुआ जनपद एटा की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 170/2021 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. कृष्णा पुत्र बहादुर सिंह निवासी निधौली कलां जनपद एटा

बरामदगी-

  1. एक साइकिल चोरी की हुई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks