पुलिस मुठभेड के बाद 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली बडी सफलता , थाना जैथरा पुलिस व जनपदीय इंटैलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्यवाही से लूट व चोरी की योजना बनाते हुये पुलिस मुठभेड के बाद 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा कारतूस व 3 चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे हुए ₹5000 बरामद तथा विभिन्न घटनाओं का अनावरण।

घटना- 1- दिनांक 27.07.2021 को कस्बा अलीगंज के मोहल्ला लोहारी दरवाजा से एक मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स चोरी हुई थी जिसके संबंध में थाना अलीगंज पर मुअस 256/ 2021 धारा 379 भादंवि पंजीकृत है
2- दिनांक 8.05.2021 को थाना जैथरा क्षेत्र में गाय चोरी करके गोकशी की घटना हुई थी जिसके संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं 181/2021 धारा 379 भादंवि व 3/5A/8 गौवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत है।
3- दिनांक 02.08.2021 थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रेम नगर चौराहे के पास से दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक मोटरसाइकिल पर आकर एक स्त्री से कुंडल लूट लिए थे जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं 659/2021 धारा 392 भादंवि पंजीकृत है।

सूचना का विवरण – दिनांक 04.08.2021 को थाना जैथरा पुलिस व जनपदीय इंटैलीजेंस विंग टीम को थाना जैथरा क्षेत्र में गस्त करते समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन व्यक्ति जो कि जनपद में पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, बेगमपुर तिराहे के पास बनी पुलिया के पास झाडियों में लूट व चोरी की योजना बना रहे हैं।
गिरफ्तारी – उक्त सूचना पर थाना जैथरा पुलिस व जनपदीय इंटैलीजेंस विंग टीम छिपते छिपाते मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर पर पहुंची और अभियुक्तगणों को घेरना शुरू किया, अभियुक्तगणों की पुलिस पर नजर पडते ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस द्वारा अपने साहस से तीनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में सफलता में प्राप्त की। अभियुक्तगणों के कब्जे से भारी मात्रा में असलाह व कारतूस व 3 चोरी की मोटरसाइकिल व घटनाओं में लूटे गये 5000 रूपये बरामद हुये हैं। अभियुक्तों द्वारा अन्य तमाम घटनाओं को भी अंजाम देने की बात भी स्वीकार की हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –

  1. शानू उर्फ सोल्जर (उम्र करीब 30 वर्ष) पुत्र दिलकू उर्फ जिलफू निवासी चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा हाल निवासी अहमद थोक तलहटी कस्बा भरगैन थाना पटियाली जिला कासगंज
  2. शिवम पुत्र भगवान सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम चपरई थाना सकीट जनपद एटा हाल निवासी पीपल वाली गली न0 3 सुनहरी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
  3. शाहिद पुत्र कालिया (उम्र करीब 22 वर्ष) बंजारा निवासी रोहिन्दा थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर।

मुख्य बिंदु-
1.अभियुक्तगण चोरी लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर ही अपना जीवन यापन करते हैं।
2-अभियुक्तगणों द्वारा मोटरसाइकिलों को चोरी किया जाता है फिर उन्हीं मोटरसाइकिलों से लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
3- अभियुक्तगणों का अपराध करने का कोई एक निश्चित तरीका नहीं है वह लूट, चोरी, छिनैती गोकशी जैसे सभी अपराधों को अंजाम देते रहते हैं।

बरामदगी का विवरण –

  1. 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद –
    (a) एच एफ डील्कस रंग काला (मुअस-256/21 धारा 379 भदवि थाना अलीगंज से संबंधित)
    (b) स्पलैण्डर प्रो रंग काला बिना नम्बर
    (c) मो0सा0 स्पलैण्डर प्रो रंग काला बिना नम्बर
    2- 3 अवैध देशी तमंचा 315 बोर
    3- 8 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
    4- लूटे गये 5000 रूपये।

बाद गिरफ्तारी पंजीकृत अभियोगों का विवरण-

  1. मुअसं 352/2021 धारा 307 भादंवि
  2. मुअसं 353/2021 धारा 398, 401, 41, 414 भादवि व 41/102 भ0द0प्र0स
  3. मुअसं 354/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधि0
    4 मुअसं 355/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधि0
    5 मुअसं 356/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधि0

अनावरण किये गये अभियोगों का विवऱण-

  1. मुअसं 181/2021 धारा 379 भादवि व 3/5A/8 गौवध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जैथरा जनपद एटा
  2. मुअसं 659/2021 धारा 392 भादंवि थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
    3 मुअसं 256/2021 धारा 379 भादंवि थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम –

  1. थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह
  2. उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
  3. उ0नि0 बृहमप्रकाश प्रभारी इंटेलिजेंस विंग
  4. है.का. गजेन्द्र सिंह
  5. का. सौरभ तोमर
  6. का. जयवीर सिंह
  7. का. राहुल लौर (चालक)
  8. का. दीपक त्रिवेदी इंटैलीजेंस विंग टीम
  9. का. विजेन्द्र सिंह इंटैलीजेंस विंग टीम
  10. का. मनी कुमार इंटैलीजेंस विंग टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks