
एटा – महिला थाना एटा पर परिवार परामर्श केंद्र की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती कंचन कटियार और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना एटा मौजूद रही। संध्या देवी निवासी ग्राम नूरपुर अपने परिजनों के साथ वह विपक्षी किशन वीर निवासी प्रवास थाना कोतवाली देहात एटा अपने परिवारी जनों के साथ थाना उपस्थित आए। दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के बाद आपसी समझौता कराया गया।