
एटा- थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकीट श्रीमती कमलेश त्रिवेदी के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मु0अ0स0- 230/2018 धारा 323/379/452/504 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त अमरपाल पुत्र नन्नू निवासी ग्राम फतेहपुरा थाना रिजोर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.अमरपाल पुत्र नन्नू निवासी ग्राम फतेहपुरा थाना रिजोर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1-उ0नि0 उदयवीर सिंह
2-उ0नि0 अभिलाख सिंह
3- का0 1462 संदीप कुमार
4- रि0का0 रोहित वर्मा