मां के थप्पड़ मारने से क्षुब्ध सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी 23 वर्षीय युवती को गुरुवार रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने जहर खा लिया था। बताया गया कि युवती बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। गुरुवार रात घर में खाना बनाने को लेकर उसका मां से विवाद हो गया। मां ने डांटने के साथ ही उसे एक थप्पड़ मार दिया। मां का थप्पड़ मारना युवती को इतना नागवार गुजरा की कमरे में जाकर उसने घर में रखी हार्पिक की बोतल उठाई और उसे पी लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार है।