
एटा,9जुलाई।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन शाम 6:00 बजे अंबेडकर पार्क कचहरी रोड पर किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की। बैठक में प्रभु राम के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के विस्तार पर ध्यान दे तथा बजरंग दल में ज्यादा से ज्यादा युवा तथा दुर्गावाहिनी मे ज्यादा से ज्यादा बहिनें जोडी जाएं क्योंकि किसी भी संगठन को चलाने के लिए युवाओं की आवश्यकता पड़ती है जिस तरह मनुष्य के शरीर में रीड की हड्डी की जरूरत होती है उसी तरह संगठन को चलाने के लिए युवाओं की भी जरूरत होती है समाज मे गौ माता की रक्षा,लव जिहाद,धर्मांतरण जैसी कुरीतियों को रोकना है तो कुनवे को बढाना होगा।
वैठक को सम्बोधित करते हुए विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी ने कहाँ कि जो आयामों के पदाधिकारी है वह भी अपने अपने आयामों को सशक्त बनाये।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विहिप के जिलामंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहाँ कि अव समय आ गया है कि हम लोगों को संगठित होकर समाज मे फैल रही कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हम लोगों को सघर्ष करना होगा तथा समाज को बचाना होगा।
बैठक मे,ग्रीश उपाध्याय, बैभव पचौरी, निशा चौहान,दीपक कुशवाहा,हेमन्त पाण्डेय, राजवीर सिंह, यतीक सक्सेना,आशीष मनीष वर्मा,रिंकू सर्राफ, अनुज दीक्षित,मनीष वर्मा, सुधीर वर्मा,आदि उपस्थित थे।