
बैंक प्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा
एटा।फर्जी तरीके से जमीन पर लोन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने बैंक प्रबंधक सहित तीन पर दर्ज कराई है। थाना पिलुआ के गांव धारिकपुर निवासी सुधा पत्नी राजेश ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ साल पहले बैंक प्रबंधक ग्रामीण आयाव्रर्त बैंक रामनगर सहित तीन आरोपियों ने पीड़ित की जमीन पर फर्जी तरीके से लोन करा दिया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।