मुसीबत: लगातार दो घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

मुसीबत: लगातार दो घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
एटा। भीषण गर्मी में मांग बढ़ने के साथ ही 33 केवीए की विद्युत लाइनें ओवरलोड के कारण क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं। दिन में कई बार सप्लाई को बंद करना पड़ता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र के भी उपकेंद्र बंद हो जाते हैं। इससे विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। आलम यह है कि लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है हर एक-डेढ़ घंटे बाद 15 से 20 मिनट के लिए कटौती हो जाती है। जबकि उपकेंद्रों पर कॉल की जाए तो ऊपर से लाइन बंद होने की बात कहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति तो और भी खराब है। यहां पूरे दिन में आठ घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है यहां कभी रात तो कभी दिन में बिजली मिलती है।
12 उपकेंद्रों पर निर्भर हैं 31 हजार उपभोक्ता
शहर के 31 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 12 उपकेंद्र हैं। जहां कोतवाली देहात के फीडर पर सबसे ज्यादा लोड रहता है। इसके साथ ही अन्य 11 फीडर पर भी इस समय ओवर लोड की स्थिति है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks