
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर क्षेत्र में हुयी दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं- 039/2021 धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि तथा 3/4 द०प्र०अधि० की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 06.02.2021 को वादी श्री सुभाषचन्द्र पुत्र श्री प्रेमराज निवासी नगला धीर नगरिया थाना ऐका जिला फिरोजाबाद द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री सरिता की शादी 06.02.2018 को नरेश पुत्र ग्याप्रसाद निवासी मोहनपुर थाना जलेसर जिला एटा के साथ हुई थी। दिनांक 10.08.2020 को वादी की पुत्री के ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की माग के चलते वादी की पुत्री के साथ बिजली के करैन्ट से झुलसा जला कर सिर में चोट पहुँचा कर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 039/2021 धारा 498ए, 304बी, 201 भादंवि व 3/4 द०प्र०अधि० बनाम 1.नरेश कुमार पुत्र ग्याप्रसाद 2. ग्याप्रसाद पुत्र स्व0 राम सिंह 3. श्रीमती सन्तो देवी पत्नी ग्याप्रसाद 4. राजकुमार पुत्र ग्याप्रसाद 5. दिनेश कुमार पुत्र ग्याप्रसाद 6. रामकैलाश पुत्र ग्याप्रसाद 7. राजेश पुत्र ग्याप्रसाद 8. श्रीमती कल्पना पत्नी दिनेश कुमार समस्त निवासीगण ग्राम मोहनपुर थाना जलेसर जनपद एटा पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.07.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा घटना में फरार चल रहे अभियुक्त नरेश (पति) को मुखबिर की सूचना पर मुखविर के घर ग्राम मोहनपुर थाना जलेसर से समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- नरेश कुमार पुत्र ग्याप्रसाद निवासी ग्राम मोहनपुर थाना जलेसर एटा।
गिरफ्तार करने वाले अधि/कर्मचारी
- उ0नि0 श्री उमेश चन्द्र
- का0 344 श्यामबहादुर
- रि0का0 मोहित कुमार