एटा। आज दिनांक 07.07.2021 को समय करीब प्रातः 7:20 बजे पर थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई की थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरदलगढ़ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र चौब सिंह उम्र करीब 70 वर्ष, जाति लोधी राजपूत की खेत पर सोते समय रात्रि में किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच फील्ड यूनिट तथा डाॅग स्क्वायड टीम से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया, पूछताछ एवं प्रारम्भिक जांच से संज्ञान में आया कि परिवार के ही किसी सदस्य ने महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की है। इस संबंध में मृतक के छोटे पुत्र यतेंद्र को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया संपत्ति के विवाद को लेकर हत्या किया जाना प्रतीत होता है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा दी गई बाइट।
