
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व ग्राम चमन नगरिया में दो पक्षों में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के मामले मे वांछित चल रहे 03 नामजद आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार *घटना* - दिनांक 06.07.2021 को वादिया श्रीमती रामादेवी पत्नी उमाशंकर निवासी चमन नगरिया थाना जसरथपुर द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 05.07.2021 को समय करीब 20:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर दूब सिंह पुत्र रामस्वरूप पिंटू पुत्र रामनरेश चिंटू पुत्र रामनरेश चंद्रभान पुत्र रोशन लाल निवासीगण चमन नगरिया थाना जसरथपुर ने मिलकर वादिया के पति के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार हेतु आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई है। इस संबंध में थाना जसरथपुर पर मुअसं- 119/21 धारा 304, 504, 506, 54 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी* - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जसरथपुर को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दिनांक 07.07.2021 को समय करीब 06:05 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम अहरई बिचनपुर के पास से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू की निशादेही पर आला कत्ल एक लाठी खुशीराम पुत्र कोमिल निवासी चमन नगरिया थाना जसऱथपुर जनपद एटा की खाली पड़ी जगह में खड़ी बबूल की झाड़ियों से बरामद कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
- ध्रुवसिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम चमन नगरिया थाना जसऱथपुर जनपद एटा
- पिन्टू पुत्र रामनरेश उर्फ नरेश निवासी ग्राम चमन नगरिया थाना जसऱथपुर जनपद एटा
- रिन्कू पुत्र रामनरेश उर्फ नरेश निवासी ग्राम चमन नगरिया थाना जसऱथपुर जनपद एटा
बरामदगी-
- एक लाठी (आला कत्ल)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी
- उ0नि0 राम सिंह
- हे0का0 336 सत्यवीर सिंह
- का0 1310 हरिओम
- का0 1266 महेन्द्र सिंह
- का0 1140 हरेन्द्र सिंह