आनलाइन ठगी का शिकार हुई पीड़िता के खाते में साइबर सेल एटा ने वापस कराई धनराशि

एटा ~ आनलाइन ठगी का शिकार हुई पीड़िता के खाते में साइबर सेल एटा ने वापस कराई धनराशि, पीड़िता के साथ करीब तीन माह पूर्व बिना उसकी जानकारी के 3200 रुपये का हुआ था फ्राड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुई पीड़िता के खाते में शत प्रतिशत धनराशि 3200 रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। दिनाँक 09.04.2021 को उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़िता प्रियंका पुत्री श्री विनय कुमार निवासी रानी अबन्तीबाई नगर शिकोहाबाद रोड़ थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ने बताया कि दिनांक 14.03.2021 मेरे खाता एसबीआई शाखा शिकोहाबाद रोड़ में है जिससे 3200 रुपये का बिना उसका जानकारी के निकाल लिए गये है। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा साइबर सेल की टीम को प्रकरण की जांच कर पीड़िता की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सैल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए पीड़िता की कुल ठगी गई धनराशि 3200.00/- रुपये की रकम को उसके एकाउंट में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर पीड़िता व पीड़िता के पिता द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।

साइबर क्राइम सैल टीम जनपद एटा

  1. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिवाल, प्रभारी
  2. आरक्षी अजयपाल सिंह
  3. म0 आरक्षी प्रंयका सिंह साइबर सैल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
    01- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
    02- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें ।
    03- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है।
    04- भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया साइबर क्राइम हेल्प लाइन नम्बर-155260 किसी भी धोखाधडी से बचने के लिये उक्त नम्बर पर कॉल करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks