
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, तस्करी को ले जाये जा रहे 15 कि.ग्रा. गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, प्रकाश में आया अभियुक्त सचिन गुप्ता पत्रकारिता की आड़ में करता था अवैध मादक पदार्थो की तस्करी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो शातिर गांजा तस्करों को 15 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 04.07.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर निधौली रोड से दो शातिर अभियुक्तों को समय करीब 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से दो अलग अलग पिट्ठू बैग में रखा 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 02,25,000 हजार रुपये है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि सचिन गुप्ता पुत्र अम्बरीष निवासी विजय नगर थाना कोतवाली नगर तथा सोनू पाराशर पुत्र विजेंद्र पाराशर निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर इस गांजा को यहां तस्करी के लिए बाहर प्रदेश से मंगाते हैं तथा यहां सुनसान जगह पर छुपाकर रखते हैं और वहीं से तस्करी करते हैं। सचिन तथा सोनू ने ये गांजा हमें तस्करी के लिए दिया था। तथा वो जिस व्यक्ति को गांजा सप्लाई के लिए बोलते हैं हम उन्हें जाकर गांजा पकड़ा देते हैं तथा ये मोटरसाईकिल भी सचिन गुप्ता पुत्र अम्बरीष निवासी विजय नगर थाना कोतवाली नगर की है। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तथा प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- शिवम गुप्ता पुत्र योगेश कुमार निवासी विजय नगर कालोनी, थाना कोतवाली नगर एटा
- जौनी उर्फ बोस पुत्र भूप सिंह निवासी हीरा नगर, थाना कोतवाली नगर एटा। बरामदगीः-
- 15 किग्रा. गांजा (कीमत करीब 2,25000 हजार रुपये)
- एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (घटना में प्रयुक्त) प्रकाश में आए अभियुक्तों का नामपता-
- सचिन गुप्ता पुत्र अम्बरीष निवासी विजय नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
- सोनू पाराशर पुत्र विजेंद्र पाराशर निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर एटा। अभियुक्त शिवम गुप्ता का आपराधिक इतिहास-
- मुअसं- 635/2020 धारा थाना कोतवाली नगर
- मुअसं- 1530/19 धारा थाना कोतवाली नगर
- मुअसं- 585/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियुक्त जाॅनी उर्फ बाॅस का आपराधिक इतिहास-
- मुअसं- 1115/2017 धारा थाना कोतवाली नगर
- मुअसं- 586/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियुक्त सचिन गुप्ता का आपराधिक इतिहास एचएस नं0 – 656/19
- मु०अ०सं० 453/09 धारा 452/323/504/506 भा०५०वि० (थाना कोऽनगर एटा)
- मु०अ०सं० 735/09 धारा 394/506 भा0द0वि0 (थाना को० देहात एटा)
- मु०अ०सं० 15/10 धारा 60 आबकारी अधि० थाना को० देहात एटा)
- मु०अ०सं० 27/10 धारा 307 भा०द०वि० व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 121/10 धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 279/10 धारा 3 यू०पी० गुण्डा एक्ट (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 702/11 धारा 380 भा0द0वि0 (थाना को नगर एटा)
- मु0अ0सं0 232/12 धारा 395/397/412 भा0द0वि0 (थाना को नगर एटा)
- मु0अ0सं0 243/12 धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 409/12 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट (थाना को नगर एटा)
11.मु०अ०सं० 603/13 धारा 384 भा0द0वि0 (थाना को नगर एटा) - मु०अ०स० 913/13 धारा 379 भा0द0वि0 (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 1023/13 धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०स० 1024/13 धारा 8/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 1025/13 धारा 3/10 गुण्डा अधि0 (थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 385/16 धारा 138वी विद्युत अधि0 (थाना को० देहात एटा)
- मु०अ०सं० 224/19 धारा 427 भा०द०वि० (थाना बागवाला एटा) 18.मु0अ0सं0 915/19 धारा 504/506 भा0द0वि० थाना को नगर एटा)
- मु०अ०सं० 229/20 धारा 323/498ए/504/506 IPC व 3/4 0अधि0 (थाना बागवाला)
- मु0अ0सं0 183/20 धारा 506 भा0द0वि0 व 66 आईटी एक्ट (थाना छर्रा अलीगढ़)
21.मु०अ०सं० 184/21 धारा 3545/506/384 भा0द0वि0 (थाना को० देहात एटा) अभियुक्त सोनू पाराशर का आपराधिक इतिहास- - मुअसं- 1530/2019 धारा थाना कोतवाली नगर इसके अतिरिक्त उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य थानाक्षेत्रों पर भी अभियोग पंजीकृत हैं, जिनकी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र कठेरिया
1- उ0नि0 श्री विजय सिंह
2- मु.आरक्षी प्रमोद कुमार
3- आरक्षी राहुल कुमार
4- आरक्षी विक्रांत कुमार - आरक्षी रामवीर सिंह
- आरक्षी राहुल कुमार