काग्रेंस की वरिष्ठ नेत्री इन्दिरा हृदयेश के निधन से पार्टी को क्षति

काग्रेंस की वरिष्ठ नेत्री इन्दिरा हृदयेश के निधन से पार्टी को क्षति
। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश की उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया ,उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक ) के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इन्दिरा हृदयेश के निधन से कांग्रेस पार्टी को क्षति पहुँची है ,जो कभी पूरी नहीं की जा सकती है । इस दुःख की घड़ी में इंटक उनके परिवार के साथ है।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने इन्दिरा हृदयेश के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks