बंगाल में BJP सांसद पर हमला, TMC के कार्यकर्ताओं पर आरोप

बंगाल में BJP सांसद पर हमला, TMC के कार्यकर्ताओं पर आरोप

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से बीजेपी सांसद डॉ. जयंत रॉय पर राजगंज में हमले की घटना सामने आई है. रॉय ने हमले का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है. उन्होंन कहा कि बंगाल में फांसीवाद चरम पर है. आज मेरे और पार्टी के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों ने राजगंज में हमला कर दिया. बर्बरता और अराजकता अब बंगाल की व्यवस्था बन चुकी है.

इस हमले में सांसद को हल्की चोट आई है जबकि 2 बीजेपी समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. टीएमसी के जिलाध्यक्ष के किशन कुमार कल्याणी ने आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के आपसी झगड़े के चलते हुआ है. घटना कल शाम के साढ़े 4 बजे के करीब हुई. जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक में यह घटना हुई जो सिलिगुड़ी पुलिस के क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब जयंत हिंसा के डर से घर छोड़ चुके बीजेपी कार्यकर्ताओं की घर वापसी में मदद कर रहे थे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks