मां के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की नाबालिग की हत्या…

महाराष्ट्र : मां के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की नाबालिग की हत्या

मुंबई : महाराष्ट्र के नागपुर में मां के अपमान का बदला लेने के उद्देश्य से 20 साल के एक युवक ने 15 साल के एक नाबालिग की हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एमआईडीसी पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि सूरज साहू नामक युवक ने गुरुवार को मंगलू पांडे (15) का अपहरण कर लिया और पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक साहू ने दावा किया कि नाबालिग के चाचा ने उसकी मां को परेशान कर उसका अपमान किया था. आरोपी ने मंगलू के माता-पिता को फोन कर धमकी देते हुए कहा कि यदि मंगलू के चाचा का कटा हुआ सिर का फोटो वे व्हाट्सएप के जरिए उसे भेजें तभी मंगलू जिंदा लौटेगा और कुछ समय बाद उसने पत्थर से पीट-पीटकर मंगलू की हत्या कर दी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks