
बैग छीनकर भाग रहे चोर को साहसी लोगों ने पकड़ा
एटा – थाना अलीगंज के गांव दाउदगंज निवासी नौरंग सिंह शुक्रवार को नवाबगंज रोड पर खड़े हुए थे। तभी एक किशोर आया और युवक के हाथ से बैग छीनकर भाग गया। बैग में पांच हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। चीख की आवाज सुनकर पब्लिक ने किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ में किशोर ने अपने-आप को मध्यप्रदेश थाना बोड़ा जिला राजगढ़ के गांव कड़िया का रहने वाला बताया है। किशोर के पास से बैग भी बरामद हो गया। किशोर को पुलिस को सौंप दिया। अलीगंज पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।