
बीस तोला सोना दो नहीं तो नाती का हो जाएगा अपहरण
एटा – कोतवाली जलेसर के मोहल्ला बारी का चौक निवासी देवेन्द्र कुमार जैन घुंघरू घंटी का कारोबार करते हैं। नौ जून को घरवालों को एक पत्र मिला। जिसे खोलकर घरवालों ने पढ़ा। उसमें लिखा हुआ था कि बीस तोला सोना मालगोदाम रोड पर रख आना और दुकान के बाहर हरा कपड़ा टांग देना। जिससे वह समझ जाएगा कि बीस तोला सोना रख आया है। बीस तोला सोना, रुपये नहीं दिया तो तुम्हारे नाती का अपहरण कर लिया जाएगा