ग्राम स्तरीय कर्मचारी अपने संबंधित क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र पर अवश्य उपस्थित रहना सुनिश्चित करें

ग्राम स्तरीय कर्मचारी अपने संबंधित क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र पर अवश्य उपस्थित रहना सुनिश्चित करें

कोरोना से बचाव हेतु अधिक से अधिक ग्रामीण जनों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया जाए

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी एस0एन0 सिंह कुशवाहा ने बताया है कि कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रत्येक विकास खण्डों में 18 प्लस एवं 45 प्लस के नागरिकों हेतु 02 पार्ट में सेन्टर स्थापित किये जा रहें हैं। इन स्थानों में प्रत्येक दिन संबंधित सचिव, लेखपाल, आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा एवं ए0एन0एम0 द्वारा कोटेदार तथा नवीन निर्वाचित प्रधान के साथ मिलकर बैठक करते हुए एक ऐसा माहौल बनाना है, जिससे ग्रामवासियों में वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु स्वंय जागरूक हो एवं अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी वैक्सीनेशन करायें।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण की माॅनीटरिंग कोविड कन्ट्रोल रूम से दूरभाष पर की जा रही है, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आ रहें हैं कि सभी सचिव उक्त बैठक करने एवं ग्रामवासियों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने के लिए नहीं पहुॅचे रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से इसका संज्ञान लेते हुए निर्देश दिये गये है कि सभी संबंधित कर्मचारी वैक्सीनेशन सेन्टर पर समय से पहुॅचे तथा बैठक कर ऐसा माहौल बनाये जिससे ग्रामवासियों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो तथा वे अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन करायें।

उन्होनें समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकास खण्ड के समस्त सचिवों को आगाह करें कि समस्त सचिव समय से वैक्सीनेशन सेन्टर पर पहुॅचे तथा ग्रामवासियों में उपजे भ्रम को दूर करने हेतु बैठक करें तथा ग्रामवासियों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित कर्मचारी का उत्तदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks