बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि धुरिया गोंड समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
डुमरियागंज ।अंग्रेजी सरकार के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद करने वाले स्वाधीनता आंदोलन के जननायक बिरसा मुंडा की पुणयतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।उनके जीवन संघर्षों पर इस दौरान विस्तार से प्रकाश डालते हुवे वक्ताओं द्वारा पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धुरिया गोंड समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुवे। इन्दिरा नगर वार्ड सभासद उमाशंकर गोंड की अध्यक्षता और बीजेपी नेता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि की उपस्थिति में बीजेपी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र धुरिया ने कहा कि आदिवासियों के शोषण के विरूद्ध बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर दिया गया।उनके द्वारा आदिवासियों में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक चेतना का संचार किया गया। आदिवासी समाज उनका आजीवन ऋणि रहेगा।वर्तमान में उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्कता हैं। इस अवसर धुरिया समाज के लोगो द्वारा शासनादेश के बावजूद जाति प्रमाण पत्र जारी न होने को लेकर भी रणनीतियों पर विचार किया गया।अंत में धुरिया समाज के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा क्षेत्रीय विधायक से मिलकर समस्या समाधान पर निर्णय हुआ। इससे पूर्व उपस्थित लोगो द्वारा बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष रहें जगदम्बा प्रसाद धुरिया और सुबाष धुरिया कें निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।उक्त अवसर पर शिवकुमार धुरिया,प्रेम प्रकाश गोंड मुन्ना, देवी शरण, राधेश्याम धुरिया,गणेश गोंड,संतोष गोंड,मुन्ना धुरिया, मनीष धुरिया,अनील गोंड,राजन,आकाश गोंड ,रविन्द्र,अनील धुरिया,रिंकल धुरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks