पुलिस को मारहरा के व्यापारियों तथा जनता द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में किया गया सम्मानित

थाना मारहरा पुलिस को कस्बा मारहरा के व्यापारियों तथा जनता द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में किया गया सम्मानित।

एटा।वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में पुलिस के द्वारा लाकडाउन का पालन कराने, नागरिकों को संक्रमण से सुरक्षा हेतु नैतिकतापूर्वक किए गए कार्यों, कोविड संक्रमण को रोकने रिस्पांस टाइम में एहतियात कदम उठाने पर जिनके द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के अलावा जरूरतमंदों की मदद की, इसके लिए कस्बा मारहरा के व्यापारियों तथा जनता द्वारा उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने ने कहा कि कोरोना के द्वितीय फेज में जनपद के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने कठिनाइयों व चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अच्छे कार्य किए हैं तथा पुलिस संक्रमण के दौर में निष्ठा व साहस का परिचय तथा मानवीय स्वरूप दिखाते हुए जिम्मेदारियों के साथ कार्य में डटी रही। संक्रमण के बावजूद भी पुलिस लगातार फील्ड में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई। जिले के सभी अधिकारी व जवानों ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान अच्छा कार्य किया है। सभी ने सामाजिक सरोकार का कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया साथ ही आवश्यकतानुसार लोगों को जरूरी मदद मुहैया कराई।

“सेवापथ पर, निरन्तर तत्पर
कार्य अपना अंजाम करते हैं।
कोरोना वारियर्स
हम आपको सलाम करते हैं।।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks