विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान मे बैठक का आयोजन

एटा,6जून। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान मे एक बैठक का आयोजन कोविड-19की गाइडलाइन का पालन करते हुए करते हुए कैम्प कार्यालय शान्ती नगर पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता विहिप के प्रान्त सह समरसता प्रमुख रामऔतार मिश्रा ने की।
वैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा जी ने कहाँ कि उ.प्र.सरकार को फेल करने मे जुटे हुए है सूत्रो द्वारा पता चला है कि कुछ तथाकथित अधिकारी सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को न देकर अपात्र लोगों को दे रहे है तथा सरकार की बुराइयों मे जुटे हुए है।भा.जा.पा.के उच्च पदाधिकारीयों ने अगर इस और ध्यान नही दिया तो आगामी विधानसभा चुनावों मे नुकसान हो सकता है।
वैठक को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व उ.प्र.में हिंदुत्व की सरकार कहीं जाने वाली सरकार चल रही है फिर भी हिंदुत्व खतरे में है जोकि काफी चिन्ता का विषय है।प्रदेश में कई हिंदूवादी नेता व साधु संतों की हत्या प्रदेश में व अन्य प्रदेशों में खुलेआम कर दी गई जो कि भारतीय संस्कृति को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की साजिश है,लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए तथा हिंदू समाज को जोड़ने के लिए हमेशा संघर्ष किया है और मरते दम तक संघर्ष करते रहेंगे।
श्री चौहान ने कहा कि हिंदू समाज को तोड़ने का कार्य हमेशा राजनीतिक पार्टियों ने वोट के खातिर किया इन लोगों ने हिंदू समाज के टुकड़े टुकड़े कर डाले लेकिन अव सब हिंदू भाइयों को एकजूट होना पड़ेगा तभी हम अपने देश को सुरक्षित रख सकते है। अब तो सिर्फ हिंदू समाज का एक ही नारा होना चाहिए जो हिंदू हित की बात करेगा तथा हिंदुत्व को बचाने का कार्य करेगा वही देश पर राज करेगा।
श्री चौहान ने कहाँ कि अव समय आ गया हिन्दू समाज को जागने का अव सवको एक रहना होगा तभी हिन्दुत्व बचेगा तभी देश बचेगा।
बैठक मे,दिलीप पचौरी, प्रभात कुलश्रेष्ठ, दीपक कुशवाहा, निशा चौहान, हरीश प्रताप सिंह,अनुज दीक्षित आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks