
पीआईसीयू ने लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं
एटा। पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) के लिए शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके जैन, सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी व मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला अस्पताल में निरीक्षण किया। सीएमओ ने ऑक्सीजन सप्लाई आदि की व्यवस्था को परखा।
जिला अस्पताल में वार्ड के लिए व्यवस्थाओं को देखने के दौरान सीएमओ ने बताया कि यहां 38 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। इसमें बच्चों को इलाज की बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बर्न वार्ड सहित कोविड टीकाकरण आदि की व्यवस्थाओं को भी देखा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पीआईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन आदि को दुरुस्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना टीकाकरण बूथ को ब्लड बैंक में बनाया जाएगा। जिस स्थान पर अभी टीकाकरण का कार्य चल रहा है, उसे 16 बेड का सर्जिकल वार्ड बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पीआईसीयू वार्ड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिल्डिंग की रंगाई-पुताई का कार्य रह गया है, जल्द ही वह पूरा कर लिया जाएगा