पोर्टल पर दिख रही गेहूं खरीद, किसानों को बोरे न होने का दिया जा रहा हवाला

पोर्टल पर दिख रही गेहूं खरीद, किसानों को बोरे न होने का दिया जा रहा हवाला
एटा। बारदाना न होने की बात कहकर सरकारी केंद्र पर कई दिनों से किसानों का गेहूं खरीदा नहीं गया। जबकि ऑनलाइन पोर्टल के तहत इसी केंद्र पर लगातार खरीद की जा रही है। केंद्र पर चारपाई डाल किसान अपने गेहूं की रखवाली में दिन-रात जुटे हैं।

मामला ककरावली स्थित साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र का है। यहां एक अप्रैल से 13 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद हो चुकी हैं। बीते चार दिन से खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल नहीं कराई जा रही है। उमरायपुर निवासी रामवीर सिंह, मुखरना निवासी निर्मल, ककरावली निवासी अतर सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया केंद्र पर चार दिन से गेहूं पड़ा है। प्रभारी बारदाना न होने की बात कह रहे हैं। गेहूं की रखवाली के लिए हम लोग रात-दिन यहीं रुक रहे हैं।

नहीं दिया टोकन

एक जून से टोकन की व्यवस्था शासन द्वारा अनिवार्य कर दी गई है। शनिवार को क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी ने टोकन नहीं दिया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया और गेहूं लेकर चले आए।

केंद्र पर खरीदा गया गेहूं
एक जून – 32 मिट्रिक टन
दो जून – 33. 700000 मिट्रिक टन
तीन जून- 25.250000 मिट्रिक टन

चार जून – 20.950000 मिट्रिक टन

बोले किसान

तीन दिन से क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आए हैं। बारदाना नहीं होने की बात कही जा रही है। दिन-रात घर का कोई न कोई सदस्य यहां रहता है। – संजय, नगला डलाई

दो दिन से क्रय केंद्र पर ठहरे हुए हैं। बोरे न होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। आवारा जानवरों से भी गेहूं की रखवाली करनी पड़ रही है। -श्यामवीर, मुखरना

चार दिन से बारदाना न होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही थी। पोर्टल पर जो खरीद दिख रही है वह पहले की है उसको फीड नहीं कर पाया था। कठौली केंद्र से एक गांठ बोरे की आ गई है। बारदाना उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। – अमित, क्रय केंद्र प्रभारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks