जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, जमकर चले लाठी-डंडे, 14 घायल

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, जमकर चले लाठी-डंडे, 14 घायल
एटा – जिले के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। लाठी-डंडे चले। फायरिंग भी हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। एक किशोरी सहित दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि 12 लोग लाठी-डंडों के प्रहार से जख्मी हुए हैं। पांच घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। इसमें एक पक्ष के प्रताप सिंह व प्रदीप कुमार तथा दूसरे पक्ष के कुंवरपाल, इसका भाई देवदत्त व सतीश, पुत्री पूनम, देवदत्त की पत्नी ओमवती, पुत्र शेषपाल, पुत्री शिवांगी, ओमेंद्र, किरन देवी, अभिषेक, मनीष कुमार और बबली घायल हुए हैं। इनमें से पूनम और देवदत्त को गोली लगी हैं। 

लड़के को सालों से चक्कर आ रहे थे – लेकिन फिर डॉक्टर एक चौंकाने वाली बात बताता है

पांच घायल आगरा रेफर 
सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पूनम, प्रदीप, शेषपाल, मनीष और ओमेंद्र को आगरा रेफर किया गया है। वारदात के पीछे बताया गया है कि किरन देवी ने गांव में ही एक प्लॉट खरीदा था। इस पर प्रदीप और प्रताप पक्ष ने अपनी सबमर्सिबल लगवा लिया। किरन देवी पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हो गई। 
दोनों ओर से मुकदमे दर्ज, सात गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिए। शनिवार को दबिश देकर प्रमोद कुमार, आकाश, रोहित, वीरेश कुमार, श्यामवीर, रामनाथ और गिरीश को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि प्लॉट के विवाद को लेकर मानिकपुर में झगड़ा हुआ। इसमें फायरिंग और लाठी-डंडों के प्रहार से एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के 12 लोग घायल हुए हैं। एक किशोरी सहित दो को गोली लगी है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks