करोना योद्धा गरीबों के मसीहा सोनू सूद के सम्मान में।
आओ हम सब वृक्ष लगाएं हिंदुस्तान में ।।

लखनऊ जून विश्व पर्यावरण दिवस पर अनारा देवी शहीद सम्मान संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष ओज कवि मुकेशानंद ने एवं अयोध्या केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ कष्णन सचिव दीनानाथ पांडेय ने किया हजारों वक्षो का वृक्षारोपड़।
ओजकवि मुकेशानंद ने लखनऊ पुलिस लाइन सी आई एस एफ इसरो लखनऊ एवं सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ वृक्षारोपण करते हुए अयोध्या केयर फाउंडेशन के साथ चिखड़ी गांव फैजाबाद में बच्चों को सैकड़ों वृक्ष बांटते हुए कहा
वृक्ष है तो ऑक्सीजन है ऑक्सीजन है तो जीवन है पेड़ लगाओ जीवन बचाओ। युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अभियान को चलाने में पूर्व कमिश्नर ओ पी अग्रवाल दीपका वर्मा भोजपुरी कवि कृष्णानंद राय लखनऊ पुलिस लाइन के आर आई राकेश शर्मा एबं आर आई बृजेश सिंह पीटीआई धीरज सिंह एवं दिलशाद का सहयोग रहा।
इस पुनीत कार्य में पर्यावरण दिवस पर ओज कवि मुकेशानंद एवं पार्थ कृष्ण ने संकल्प लिया कि हम पूर्वांचल जिलों में हर गांव में हर घर घर में फलदार पौधे आम कटहल बेलपत्र आमला के पौधे निशुल्क वितरण करेंगे और सार्वजनिक स्थान अस्पताल सरकारी संस्थानों में नीम बरगद पाकड़ कूलर छायादार ऑक्सीजन वाले पौधे लगाएंगे। सोनू सूद जब कर्ज लेकर गरीबों की मदद कर सकते हैं सिलेंडर बांट सकते हैं विदेशों में करोंना में फसे हुए स्टूडेंट अपने खर्चे से जहाज द्वारा वुला सकते हैं तो हम ऐसे मसीहा के सम्मान में ऑक्सीजन के लिए पौधे सारी उम्र लगाएगे।