
पंचायत विकास संस्थान ने किया विस्व पर्यावरण दिवस पर औषधीय पौधों का रोपण।
–मानव के लिए जीवन संजीवनी हैं पौधे:-देवेन्द्र लोधी
एटा,
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के पदाधिकारियों ने जगह जगह पौधारोपण का आयोजन किया ।इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी ने अपने घर पर ही 5 औषधीय पौधे एक सुदर्शन का पौधा और चार तुलसी के पौधों का अपने घर के गमलों में पौधा रोपण किया ।तथा संस्थान के पदाधिकारी ने घुटलई में विकास मित्र,रामनिवास ने,कुरीना दौलतपुर में सतीश कुमार शाक्य ने पौधारोपण किया। फिरोजाबाद के ग्राम टांडा में राकेश राजपूत ने पौधारोपण किया ।कासगंज के बरकुला ग्राम मे अवनीश यादव ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक संदेश दिया। इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि पौधे हमारी जान हैं मानव जीवन के लिए पौधे अमूल्य धरोहर हैं ।जो मानव के लिए आक्सीजन,फल, फूल,औषधि प्रदान करते हैं। अगर पौधे ना होते तो मानव जीवन भी अधूरा अधूरा ही रहता। पौधारोपण में सहयोगी पंचायत विकास संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता एडवोकेट, अथर्व दुवे, देव आदि उपस्थित रहे।