
उत्तर प्रदेश के बसपा के बागी विधायकों की संख्या हुई 11, जल्द ही हो सकते हैं किसी भी पार्टी में शामिल,कई पार्टियों में चल रही है बातचीत,
बसपा के 2 विधायक बीएसपी से निष्कासित, बागी विधायकों की संख्या हुई 11.
अंबेडकर नगर की कटहरी विधान सभा से लालजी वर्मा और राम अचल राजभर विधानसभा अकबरपुर बीएसपी से निष्कासित।
लखनऊ: यूपी की सियासत में एक बार फिर से दिलचस्प मोड़ आने शुरू हो गए हैं. अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए पहले बीएसपी के खेमे में सेंध लगाने की कोशिश की थी उस दौरान बसपा के 7 विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया गया था श्रावस्ती के विधायक असलम राईनी ने अहम भूमिका निभाई थी और सभी 7 विधायकों के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी से मुलाकात भी की थी…. तब मायावती ने बड़ा पलटवार कर दिया था. राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सात विधायकों को बीएसपी सुप्रीमो ने निलंबित कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि एमएलसी के चुनाव में बीएसपी जैसे को तैसा का जवाब देने के लिए पूरी ताकत लगा देगी. मायावती ने कहा कि बीजेपी को वोट देना पड़ेगा तो भी देंगे….
निलंबित किये गए बागी 11 विधायकों के नाम-
1= असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती),
2= असलम अली चौधरी (ढोलाना-हापुड़),
3= मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद),
4= हाकिम लाल बिंद (हांडिया-प्रयागराज),
5=हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर),
6=सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर) 7=वंदना सिंह-( सगड़ी-आजमगढ़)
8= लालजी वर्मा (कटेहरी)
9=रामअचल राजभर (अकबरपुर)
10=रामवीर उपाध्याय (सादाबाद)
11= अनिल सिंह (उन्नाव)
सभी विधायकों को बसपा ने निष्कासित कर दिया है. बसपा से निष्कासित होने के बाद विधायक अपनी अगली रणनीति बनाने में जुटे हैं. निष्कासित 11 विधायक किसी सीक्रेट जगह पर बैठक करने वाले है और किसी राष्ट्रीय पार्टी में शामिल भी हो सकते हैं.
2014 से लेकर अब तक लगभग पूरी बीएसपी खाली हो चुकी है वरिष्ठ नेताओं से.