
35 हजार करोड़ के फंड का इस्तेमाल 18 से 44 साल की आबादी को फ्री वैक्सीन देने में क्यों नहीं हो सकता? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा
केंद्र सरकार ने आम बजट में वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ रुपये का ऐलान किया था. इसका इस्तेमाल वैक्सीन खरीदने और लोगों को वैक्सीन देने के लिए किए जाने की बात थी. केंद्र सरकार द्वारा 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन मुफ्त में दी जा रही है, जो सरकारी सेंटर्स पर मिल रही है. इस श्रेणी के लोगों के लिए केंद्र अपनी ओर से राज्यों को भी वैक्सीन मुहैया करा रहा है. हालांकि, 18 से 44 साल की कैटेगरी के लिए अधिकतर राज्य सरकारों को खुद ही वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है. यही कारण है कि वैक्सीन मिलने में देरी हो रही है और टीकाकरण की रफ्तार धीमी है.