भारत में कोरोना का कहर जारी, अब तक 3,303 लोगों की हो चुकी है मौत

 

कोरोना संकट (Coronavirus) को लेकर देश में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में मंगलवार को कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 3303 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,06,750 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5611 नए मरीज मिले हैं और 140 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 42298 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 39.62 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks